Tuesday, October 6, 2026
Home » जगन्नाथपुर मेला टेंडर पर उठे सवाल, जांच समिति बनी लेकिन रिपोर्ट अब तक गायब; 2.27 करोड़ के ठेके पर गंभीर आरोप

जगन्नाथपुर मेला टेंडर पर उठे सवाल, जांच समिति बनी लेकिन रिपोर्ट अब तक गायब; 2.27 करोड़ के ठेके पर गंभीर आरोप

0 comments

रांची के जगन्नाथपुर मेला-2026 के टेंडर में कथित अनियमितता की शिकायत पर प्रशासनिक जांच अब तक पूरी नहीं हुई है। 10 सितंबर को जांच समिति गठित की गई थी, लेकिन रिपोर्ट अभी तक उपायुक्त को नहीं सौंपी गई। उपायुक्त ने समिति को जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था।

मामला झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता हर्ष कुमार की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उपायुक्त से जांच की मांग की थी। इसके बाद अपर समाहर्ता सुदर्शन मुर्मू की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की गई।

समिति में भूमि सुधार उप समाहर्ता मुकेश कुमार, नामकुम सीओ कमल किशोर सिंह और वाणिज्यकर दक्षिणी अंचल के सहायक आयुक्त संतोष कुमार शामिल हैं।

शिकायत में करीब 2.27 करोड़ रुपये के टेंडर और भुगतान व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि शर्तों के मुताबिक ठेकेदार को काम शुरू होने से पहले 50 प्रतिशत और मेला खत्म होने तक बाकी 50 प्रतिशत राशि जमा करनी थी। लेकिन करीब एक करोड़ रुपये ही जमा किए गए और शेष भुगतान नहीं हुआ।

अब प्रशासनिक जांच की रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही टेंडर प्रक्रिया और भुगतान से जुड़े आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

You may also like

Leave a Comment