Wednesday, October 7, 2026
Home » राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने सुदेश महतो से की मुलाकात

राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने सुदेश महतो से की मुलाकात

0 comments

रांची। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब, कांके के खिलाड़ियों ने क्लब के संस्थापक और कोच अनवरूल हक उर्फ बबलू के नेतृत्व में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो से मुलाकात की। यह मुलाकात कांके के बुकरू स्थित सुदेश महतो के आवासीय कार्यालय में हुई।

इस दौरान खिलाड़ियों ने क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर, प्रशिक्षण और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने से जुड़े मुद्दों को सुदेश महतो के सामने रखा। खिलाड़ियों ने कहा कि ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर कई प्रतिभाएं मौजूद हैं, लेकिन उचित मंच और संसाधनों की कमी के कारण उन्हें आगे बढ़ने में परेशानी होती है।राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर सुदेश महतो ने क्लब के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनसे बातचीत कर उनके खेल अनुभव, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, उचित मंच और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।सुदेश महतो ने क्लब के सदस्यों और खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया कि उनके खेल प्रशिक्षण में किसी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी। खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग और सहायता देने की बात भी उन्होंने कही। इस अवसर पर क्लब की प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा, रिया कुमारी, नैंसी मुंडा, राखी कुमारी, रुपाली कुमारी, बिनी कुमारी और प्रियंका कुमारी मौजूद रहीं।

इसी दौरान 12वीं पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 की आयोजन समिति के सदस्यों ने भी सुदेश महतो से मुलाकात की। समिति ने उन्हें प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।आयोजन समिति ने सुदेश महतो को निमंत्रण पत्र सौंपते हुए फाइनल मैच का उद्घाटन और पुरस्कार वितरण करने का आग्रह किया। सुदेश महतो ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर प्रतियोगिता समिति के कार्यकारी अध्यक्ष संजय टोप्पो, वरीय उपाध्यक्ष अजीत कच्छप, कोषाध्यक्ष संतोष उरांव, सचिव गुलाब आईंद, मीडिया प्रभारी राजू रजक, दिनेश कुमार समेत समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment