Wednesday, October 7, 2026
Home » हेमन्त सोरेन ने रिसालदार बाबा की मजार पर की चादरपोशी, राज्य की खुशहाली और अमन-चैन की मांगी दुआ

हेमन्त सोरेन ने रिसालदार बाबा की मजार पर की चादरपोशी, राज्य की खुशहाली और अमन-चैन की मांगी दुआ

0 comments

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रविवार को डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने परंपरा के अनुसार मजार पर चादरपोशी की और राज्य की सुख-समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति एवं खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। उन्होंने उर्स के अवसर पर राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।हेमन्त सोरेन ने राज्य में आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और एकजुटता की भावना को और मजबूत करने की दुआ की। उन्होंने उर्स में शामिल सभी अकीदतमंदों और राज्यवासियों को उर्स की शुभकामनाएं भी दीं।

You may also like

Leave a Comment