Tuesday, October 6, 2026
Home » श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होंगे राज्यपाल, बोडेया के मदनमोहन मंदिर में 4 सितंबर को होगा आयोजन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होंगे राज्यपाल, बोडेया के मदनमोहन मंदिर में 4 सितंबर को होगा आयोजन

by उर्वशी शेखर
0 comments

रांची| श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-2026 का आयोजन 4 सितंबर को रांची के कांके प्रखंड अंतर्गत बोडेया स्थित श्री मदनमोहन मंदिर में किया जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल शाम 6 बजे मंदिर परिसर पहुंचेंगे। मंदिर समिति के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल मंदिर में दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना करेंगेपूजा-अर्चना के बाद राज्यपाल मंच पर पहुंचेंगे, जहां वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत होगी। इसके बाद मंदिर समिति की ओर से स्वागत संबोधन और मंदिर के इतिहास की जानकारी दी जाएगी।मंदिर समिति द्वारा राज्यपाल को स्मृति-चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। \

इस दौरान ‘श्री मदनमोहन स्वामी स्तुति’ का लोकार्पण भी प्रस्तावित हैकार्यक्रम के दौरान चार अतिथियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें डॉ. रामकुमार तिवारी, चंदन तिवारी, दिलीप कुमार गुप्ता और विपुल नायक शामिल हैं।इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और भाजपा नेता आदित्य साहू का संबोधन होगा।

कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे और आशीर्वचन देंगे। इसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ होगा और राज्यपाल कार्यक्रम से प्रस्थान करेंगे।मंदिर समिति के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है।

You may also like

Leave a Comment