Tuesday, October 6, 2026
Home » झारखंड कैडर के IPS सुभाष चंद्र जाट अब कहलाएंगे प्रांजल रुंडला, केंद्र ने जारी की अधिसूचना

झारखंड कैडर के IPS सुभाष चंद्र जाट अब कहलाएंगे प्रांजल रुंडला, केंद्र ने जारी की अधिसूचना

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड कैडर के 2015 बैच के IPS अधिकारी सुभाष चंद्र जाट के नाम में आधिकारिक बदलाव हो गया है। केंद्र सरकार ने नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी करते हुए राजपत्र में इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अब सरकारी दस्तावेजों और आधिकारिक रिकॉर्ड में उनका नाम प्रांजल रुंडला दर्ज किया गया है।

नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका असर IPS अधिकारियों की सिविल लिस्ट में भी दिखाई दे रहा है। केंद्र सरकार की अद्यतन IPS सिविल लिस्ट में उन्हें झारखंड कैडर के 2015 बैच के अधिकारी के रूप में प्रांजल रुंडला के नाम से सूचीबद्ध किया गया है। इससे पहले आधिकारिक रिकॉर्ड में उनका नाम सुभाष चंद्र जाट दर्ज था। वर्ष 2024 की IPS सिविल लिस्ट में भी यही नाम मौजूद था।

प्रांजल रुंडला झारखंड कैडर के 2015 बैच के IPS अधिकारी हैं। उनका IPS सर्विस नंबर 20151723 है। नाम में बदलाव के बावजूद उनकी सेवा से जुड़ी पहचान और कैडर संबंधी विवरण में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। पुराने रिकॉर्ड में यही सर्विस नंबर सुभाष चंद्र जाट के नाम से दर्ज था।

देवघर और जमशेदपुर में संभाली अहम जिम्मेदारियां

पुलिस सेवा के दौरान प्रांजल रुंडला झारखंड में कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं। अप्रैल 2022 में उन्हें देवघर का पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह जमशेदपुर सिटी एसपी के तौर पर जिम्मेदारी निभा चुके थे।

देवघर में एसपी के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान कई आपराधिक मामलों में पुलिस की कार्रवाई सुर्खियों में रही। इसके अलावा उन्होंने पुलिसिंग में आम लोगों के साथ बेहतर संवाद और व्यवहार पर भी जोर दिया। अधिकारियों को जनता से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार करने के निर्देश दिए गए थे।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कर रहे हैं सेवा

देवघर में जिम्मेदारी निभाने के बाद प्रांजल रुंडला झारखंड पुलिस मुख्यालय में भी महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत रहे। बाद में उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया। उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, वह फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और इस दौरान CBI से संबंधित जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं।

You may also like

Leave a Comment