Tuesday, October 6, 2026
Home » रांची में टाइगर मोबाइल की गश्ती होगी और प्रभावी, SSP ने दिए सख्त निर्देश

रांची में टाइगर मोबाइल की गश्ती होगी और प्रभावी, SSP ने दिए सख्त निर्देश

by उर्वशी शेखर
0 comments

रांची। अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने टाइगर मोबाइल की गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची की अध्यक्षता में नवीन पुलिस केंद्र स्थित यू.सी. झा हॉल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, सभी पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी तथा टाइगर मोबाइल में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। बैठक के दौरान SSP ने टाइगर मोबाइल की कार्यप्रणाली, गश्ती व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।SSP ने निर्देश दिया कि टाइगर मोबाइल अपने-अपने क्षेत्रों में बैंक, ATM, ज्वेलरी शॉप, स्कूल, कॉलेज और अन्य महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रतिष्ठानों के आसपास नियमित और सघन गश्ती सुनिश्चित करे।

इसका उद्देश्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और अपराध की संभावनाओं को कम करना है।पुलिस ने आर्म्स एक्ट, चोरी, NDPS, अवैध शराब, चेन स्नैचिंग, मोबाइल स्नैचिंग और ड्रग पेडलिंग जैसे अपराधों में संलिप्त रहे अभियुक्तों एवं पूर्व अपराधियों के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन का निर्देश दिया है। इनसे संबंधित सूचना और आसूचना का संकलन कर आवश्यकतानुसार विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

रांची जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, ज्वेलरी शॉप समेत महत्वपूर्ण स्थानों पर QR Code लगाए गए हैं। टाइगर मोबाइल के जवान इन स्थानों पर पहुंचकर QR Code स्कैन करेंगे।बैठक में टाइगर मोबाइल में कार्यरत सभी पदाधिकारियों और सिपाहियों की छोटे हथियारों के साथ फायरिंग प्रैक्टिस कराने का निर्देश भी दिया गया। पुलिस के अनुसार, इसका उद्देश्य जवानों की कार्यक्षमता और आवश्यक परिस्थितियों में उनकी तैयारी को बेहतर बनाना है।SSP ने निर्देश दिया कि टाइगर मोबाइल में तीन वर्ष से अधिक समय से कार्यरत पदाधिकारियों और कर्मियों का स्थानांतरण किया जाएगा। उनके स्थान पर नए पदाधिकारी और कर्मियों की तैनाती की जाएगी।पुलिस के मुताबिक, इस बदलाव का उद्देश्य टाइगर मोबाइल की कार्यप्रणाली में निरंतर प्रभावशीलता और नई ऊर्जा बनाए रखना है। बैठक के अंत में SSP ने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को अपराध की रोकथाम, अपराधियों की पहचान और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। साथ ही टाइगर मोबाइल की गश्ती व्यवस्था को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया

You may also like

Leave a Comment