दुमका विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकेंगे। स्वास्थ्य कारणों से वह फिलहाल सिंगापुर में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है।

रूपी सोरेन के निधन के बाद सोरेन परिवार मोरहाबादी स्थित दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आवास पर जुटा है। गुरुवार दोपहर 12 बजे यहीं से अंतिम यात्रा निकलेगी। पार्थिव शरीर को रामगढ़ के पैतृक गांव नेमरा ले जाया जाएगा, जहां पारिवारिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार होगा।