Thursday, October 8, 2026
Home » रूपी सोरेन के निधन पर पीएम मोदी का भावुक संदेश, परिवार के प्रति जताई संवेदना

रूपी सोरेन के निधन पर पीएम मोदी का भावुक संदेश, परिवार के प्रति जताई संवेदना

0 comments

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर संथाली भाषा में संदेश साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए रूपी सोरेन के योगदान को याद किया और उनके निधन को दुखद बताया। उन्होंने हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और पूरे परिवार के प्रति संवेदना जताई।

रूपी सोरेन के निधन के बाद झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से भी शोक संदेश सामने आ रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment