Home » डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि पर हैदराबाद में प्रदर्शन, EVM पर प्रतिबंध और CEC के इस्तीफे की मांग

डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि पर हैदराबाद में प्रदर्शन, EVM पर प्रतिबंध और CEC के इस्तीफे की मांग

by उर्वशी शेखर
0 comments

हैदराबाद के इंदिरा पार्क स्थित धरना चौक पर समाजवादी नेता और स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजवादी विचारधारा से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर फूल और सूत की माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान डॉ. लोहिया के सामाजिक न्याय, समानता और सप्त क्रांति के विचारों पर चर्चा हुई।

लोहिया विचार मंच, हैदराबाद के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त न्यायाधीश टी. गोपाल सिंह ने कहा कि समाज के पिछड़े, शोषित और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए डॉ. लोहिया के विचारों को अपनाना जरूरी है। उन्होंने उनके सिद्धांतों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ समाजवादियों ने चुनाव सुधारों की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, ईवीएम पर प्रतिबंध और बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग उठाई। इसमें सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नुरुल अमीन, टी. गोपाल सिंह, समाजवादी नेता सुभद्रा रेड्डी समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

You may also like

Leave a Comment