Home » बोकारो में आधी रात पुलिस का बड़ा एक्शन, वारंटियों की तलाश में 171 ठिकानों पर दबिश

बोकारो में आधी रात पुलिस का बड़ा एक्शन, वारंटियों की तलाश में 171 ठिकानों पर दबिश

by उर्वशी शेखर
0 comments

बोकारो जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए बोकारो पुलिस ने 13 अक्टूबर की रात विशेष अभियान चलाया। एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर जिलेभर में की गई इस कार्रवाई में 276 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हुए।

171 ठिकानों पर छापेमारी

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

सभी थाना और ओपी प्रभारियों की निगरानी में गठित 77 पुलिस टीमों ने चिह्नित वारंटियों और वांछित अपराधियों की तलाश में 171 संभावित ठिकानों पर दबिश दी। अभियान का उद्देश्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुराने और लंबित आपराधिक मामलों के निपटारे में तेजी लाना था।

You may also like

Leave a Comment