Home » वाराणसी कैंट स्टेशन पर पकड़ा गया कछुआ तस्कर, 12 लाख के 24 कछुए बरामद

वाराणसी कैंट स्टेशन पर पकड़ा गया कछुआ तस्कर, 12 लाख के 24 कछुए बरामद

by उर्वशी शेखर
0 comments

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने कुंभ एक्सप्रेस के जनरल कोच से 24 जीवित इंडियन सॉफ्टशेल कछुए बरामद किए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से अमेठी निवासी 20 वर्षीय मोनू कंजर को गिरफ्तार किया।

जीआरपी इंस्पेक्टर राजोल नागर के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर ट्रेन संख्या 13038 की तलाशी ली गई। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे युवक को पकड़ लिया गया। उसके दो बैगों से छह बड़े और 18 छोटे कछुए मिले।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अमेठी, जगदीशपुर और सुल्तानपुर के तालाबों से कछुए पकड़कर बिक्री के लिए पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। जीआरपी ने कछुओं और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग के हवाले कर दिया है।

You may also like

Leave a Comment