भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह ने मुंगेर में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान अभिनेत्री अक्षरा सिंह को लेकर ऐसा बयान दिया, जिससे दोनों की पुरानी जोड़ी फिर चर्चा में आ गई। बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर में आयोजित ‘सुपरस्टार नाइट्स’ कार्यक्रम में पवन सिंह ने अक्षरा के प्रति अपनापन जताया और उनके माता-पिता से माफी भी मांगी।

मंच से पवन सिंह ने कहा कि यदि उनके किसी व्यवहार से अक्षरा सिंह के माता-पिता को कभी दुख पहुंचा हो, तो वह हाथ जोड़कर क्षमा मांगते हैं। उन्होंने दर्शकों से यह भी पूछा कि क्या वे दोनों को फिर एक साथ देखना चाहते हैं। इस पर लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह जाहिर किया।
कार्यक्रम में पवन सिंह ने अक्षरा सिंह के देवी गीतों पर डांस भी किया। उन्होंने भविष्य में अक्षरा के साथ मंच साझा करने और कार्यक्रम करने का संकेत दिया। हालांकि, दोनों के साथ काम करने को लेकर अब तक किसी आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है।






