Home » सकारात्मक सोच और आत्मचिंतन का संदेश देगी ‘संचित विचार’, राज्यपाल ने किया लोकार्पण

सकारात्मक सोच और आत्मचिंतन का संदेश देगी ‘संचित विचार’, राज्यपाल ने किया लोकार्पण

by उर्वशी शेखर
0 comments

अच्छे विचार व्यक्ति की सोच और जीवन के प्रति नजरिये को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसी संदेश को समेटे पुस्तक ‘संचित विचार’ का सोमवार को लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विमोचन किया. इस पुस्तक का संकलन मत्स्य विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी उपेंद्र पाठक ने किया है.

पुस्तक में समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और विभिन्न पुस्तकों से चुने गए प्रेरक एवं सकारात्मक विचारों को एक जगह संकलित किया गया है. इसका उद्देश्य पाठकों को जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर सोचने और सकारात्मक नजरिया विकसित करने के लिए प्रेरित करना है.

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

लोकार्पण समारोह में राज्यपाल ने कहा कि विचारों का व्यक्ति के व्यक्तित्व और निर्णयों पर गहरा प्रभाव पड़ता है. अच्छे विचार न केवल सोच का दायरा बढ़ाते हैं, बल्कि जीवन में सही रास्ता चुनने की प्रेरणा भी देते हैं. उन्होंने कहा कि विभिन्न स्रोतों से उपयोगी विचारों को चुनकर पुस्तक के रूप में प्रस्तुत करना एक प्रशंसनीय प्रयास है.

राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि ‘संचित विचार’ पाठकों को आत्ममंथन करने और जीवन की कठिन परिस्थितियों का सकारात्मक सोच के साथ सामना करने की प्रेरणा देगी. इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक के संकलनकर्ता उपेंद्र पाठक को इस पहल के लिए बधाई देते हुए उनके प्रयास की सराहना की.

You may also like

Leave a Comment