Home » दिल्ली में ‘मॉक संसद’ में शामिल हुए हेमंत सोरेन, तीन दिवसीय दौरे के बाद रांची लौटे

दिल्ली में ‘मॉक संसद’ में शामिल हुए हेमंत सोरेन, तीन दिवसीय दौरे के बाद रांची लौटे

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का तीन दिवसीय दिल्ली दौरा रविवार देर रात समाप्त हो गया। शुक्रवार को पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री वापस रांची लौट आए। इस प्रवास के दौरान उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से आयोजित मॉक संसद कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां देश की संसदीय व्यवस्था और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

दिल्ली में शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में विपक्षी गठबंधन के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य संसदीय कार्यप्रणाली को समझने और विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर चर्चा के लिए साझा मंच उपलब्ध कराना था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इसमें अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

इस पूरे दौरे में कल्पना सोरेन भी मुख्यमंत्री के साथ रहीं। शुक्रवार को दोनों दिल्ली रवाना हुए थे। शनिवार को मॉक संसद कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रविवार देर रात उनकी रांची वापसी हुई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री का दिल्ली प्रवास संपन्न हो गया।

You may also like

Leave a Comment