Home » सोनारी एयरपोर्ट से क्यों हटाये गये 74 पुलिसकर्मी? सुरक्षा पर उठे सवाल

सोनारी एयरपोर्ट से क्यों हटाये गये 74 पुलिसकर्मी? सुरक्षा पर उठे सवाल

by उर्वशी शेखर
0 comments

सोनारी एयरपोर्ट से नियमित व्यावसायिक उड़ानें बंद होने के बाद सुरक्षा में तैनात 74 पुलिसकर्मियों को वापस बुला लिया गया है। हालांकि, एयरपोर्ट पर प्रशिक्षु विमानों, कॉरपोरेट और वीवीआईपी चार्टर्ड विमानों के साथ मेडिकल इमरजेंसी से जुड़ी उड़ानों का परिचालन अब भी जारी है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

झारखंड विशेष शाखा ने 12 अक्टूबर 2026 को पुलिसकर्मियों की वापसी का आदेश जारी किया था। इसमें इंडिया वन एयर की व्यावसायिक सेवाएं स्थायी रूप से बंद होने का हवाला दिया गया है। हटाये गये कर्मियों में चार एसआई, आठ एएसआई और 62 जवान शामिल हैं। सभी को रांची स्थित विशेष शाखा मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

सुरक्षा जांच कौन कर रहा है?

पुलिसकर्मियों के साथ एयरपोर्ट की सुरक्षा में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी वापस जमा कराने का निर्देश दिया गया है। जबकि, यहां 60 से अधिक लोग विमान उड़ाने का प्रशिक्षण ले रहे हैं और अन्य विमानों की आवाजाही भी जारी है।

ऐसे में सवाल है कि एयरपोर्ट में प्रवेश करने वालों की जांच कौन कर रहा है? विमानों की सुरक्षा और निगरानी की जिम्मेदारी किसके पास है? पुलिस बल और सुरक्षा उपकरण हटाये जाने के बाद क्या कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है? इन सवालों पर संबंधित अधिकारियों की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

You may also like

Leave a Comment