Home » चुटूपालू घाटी में काल बनकर आया कंटेनर, पति-पत्नी की दर्दनाक मौ*त

चुटूपालू घाटी में काल बनकर आया कंटेनर, पति-पत्नी की दर्दनाक मौ*त

by उर्वशी शेखर
0 comments

रामगढ़-रांची मुख्य मार्ग पर स्थित चुटूपालू घाटी में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दंपती की जान चली गई, जबकि परिवार के दो सदस्यों और कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने आगे चल रही मारुति बलेनो कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतकों की पहचान प्रियांशु चक्रवाती (35) और उनकी पत्नी प्रोनाई चक्रवाती (32) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में प्रियांशु के पिता पिमांशु चक्रवर्ती (70), मां रीना चक्रवर्ती (60) और कार चालक राजू कुमार शामिल हैं। तीनों को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

पीछे से आए कंटेनर ने कार को मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात करीब एक बजे हुआ। बलेनो कार (JH 02 AJ 5718) रांची की ओर से आ रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर (HR 37D 8971) ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने कार में फंसे लोगों को निकाला

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। इसके बाद घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

चुटूपालू घाटी में हुए इस हादसे से एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दुर्घटना के कारणों और कंटेनर चालक की भूमिका को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।

You may also like

Leave a Comment