Home » खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की वैन ट्रक में घुसी, 9 की मौत; 8 गंभीर

खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की वैन ट्रक में घुसी, 9 की मौत; 8 गंभीर

by उर्वशी शेखर
0 comments

राजस्थान के कोटा में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शंभूपुरा गांव के पास हुई, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक क्रूजर वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। वैन में सवार सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले थे और खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के बाद घर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, क्रूजर वैन में कुल 16 लोग सवार थे। सभी सीकर जिले स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद महाराष्ट्र वापसी के दौरान नाता थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी शंभूपुरा गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में नौ लोगों की जान चली गई। मृतकों में अधिकांश एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। हादसे में बच्चे भी प्रभावित हुए हैं।

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

खराब ट्रक की जांच कर रहा था चालक

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रक में तकनीकी खराबी आने के कारण चालक ने उसे हाईवे किनारे खड़ा कर दिया था। मध्य प्रदेश निवासी चालक मोहम्मद हारुन ट्रक की जांच कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार क्रूजर वैन ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में ट्रक चालक समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को घायलों के उपचार में किसी तरह की कमी नहीं रखने के निर्देश दिए हैं।

SP समेत वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे घटनास्थल

हादसे की गंभीरता को देखते हुए कोटा की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। राहत और बचाव अभियान चलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से लोगों को बाहर निकाला गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश जोशी के अनुसार, हादसा आधी रात के आसपास हुआ, जब 16 यात्रियों को लेकर जा रही वैन ट्रक से टकरा गई।

फिलहाल मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। एक ही परिवार के कई सदस्यों की मौत से प्रभावित परिवारों में मातम पसरा है।

You may also like

Leave a Comment