पलामू जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन की जान डूबने से गई, जबकि एक युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ।

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में पतरा कला निवासी 35 वर्षीय किसान अंबेडकर कुमार पासवान की कुएं में डूबने से मौत हो गई। वहीं, नावाडीह निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने ठेंगो के पास कररबार नदी के डैम में दम तोड़ दिया। पाटन थाना क्षेत्र के केल्हार गांव निवासी 22 वर्षीय आशीष ठाकुर की भी तालाब में डूबने से मौत हो गई।
उधर, मेदिनीनगर-पड़वा मुख्य मार्ग पर गाड़ी गांव के पास बाइक और सब्जी लदे पिकअप की टक्कर में 22 वर्षीय जाउल हक की मौत हो गई, जबकि उनके 12 वर्षीय भाई अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक से छतरपुर से मेदिनीनगर जा रहे थे। घायल का इलाज जारी है। हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।






