Home » खूंटी में स्कूल के प्रिंसिपल फादर बेनी एक्का पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रांची रेफर

खूंटी में स्कूल के प्रिंसिपल फादर बेनी एक्का पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रांची रेफर

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड के खूंटी जिले में बुधवार सुबह संत मिखाइल स्कूल के प्रिंसिपल फादर बेनी एक्का पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल प्रिंसिपल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के पल्स हॉस्पिटल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल में नियमित गतिविधियां चल रही थीं, तभी कुछ अज्ञात हमलावर परिसर में दाखिल हुए। वे सीधे स्टाफ रूम पहुंचे, जहां फादर बेनी एक्का मौजूद थे। हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया और वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हमलावरों की पहचान करने के लिए पुलिस स्कूल परिसर के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।

फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल में जुटी है।

You may also like

Leave a Comment