Home » ग्वालियर में श्रद्धालुओं पर काल बनकर टूटा ट्रक, 15 की मौ*त; 29 घायल

ग्वालियर में श्रद्धालुओं पर काल बनकर टूटा ट्रक, 15 की मौ*त; 29 घायल

by उर्वशी शेखर
0 comments

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास शनिवार और रविवार की दरमियानी रात हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 घायल हो गए। नवरात्रि के दौरान दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को धान से भरे एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।

हादसा रात करीब 1:30 बजे चिनौर रोड पर हुआ। ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक, भारी वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेड तोड़कर ट्रक प्रतिबंधित मार्ग पर पहुंच गया। चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रक श्रद्धालुओं को कुचलते हुए मंदिर के प्रवेश द्वार और बाहरी दीवार से टकरा गया।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

दुर्घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव अभियान चलाकर घायलों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जबकि सात लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।

प्रशासन के अनुसार, मृतकों में से 11 की पहचान हो चुकी है। इनमें सत्येंद्र गुर्जर, सरला तोमर, गौरव परिहार और महेश शर्मा शामिल हैं। शेष मृतकों की पहचान की जा रही है।

जिला कलेक्टर रुचिका चौहान ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। आरटीओ की टीम ट्रक की तकनीकी स्थिति की जांच करेगी। साथ ही यह पता लगाया जाएगा कि वाहन अनियंत्रित क्यों हुआ और प्रतिबंधित मार्ग पर बैरिकेड तोड़कर कैसे पहुंचा।

You may also like

Leave a Comment