Home » IIIT रांची में छात्र की मौत से मचा हड़कंप, NHRC ने लिया संज्ञान; इलाज में देरी पर उठे सवाल

IIIT रांची में छात्र की मौत से मचा हड़कंप, NHRC ने लिया संज्ञान; इलाज में देरी पर उठे सवाल

by उर्वशी शेखर
0 comments

IIIT रांची के प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने संज्ञान लिया है। छात्र को समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिलने और संस्थान प्रशासन की कथित लापरवाही से जुड़े आरोपों की जांच की जाएगी।

बिहार के पूर्णिया निवासी आदित्य शनिवार रात हॉस्टल के कमरे में मृत मिले। करीब 11:30 बजे तक दरवाजा नहीं खुलने पर साथियों ने उसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया और छात्र को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

घटना के बाद छात्रों ने कैंपस में प्रदर्शन करते हुए एंबुलेंस और ऑक्सीजन जैसी सुविधाओं की उपलब्धता पर सवाल उठाए। उनका दावा है कि समय पर उपचार मिलने से स्थिति अलग हो सकती थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और परिजनों को सूचना दी।

पुलिस के मुताबिक, आदित्य की परीक्षा चल रही थी और पेपर खराब होने के कारण आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। सदर डीएसपी संजीव बेसरा के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NHRC के संज्ञान के बाद अब छात्र की मौत की परिस्थितियों के साथ संस्थान की चिकित्सा व्यवस्था और लगाए गए लापरवाही के आरोपों की भी पड़ताल होगी। जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी।

You may also like

Leave a Comment