कोडरमा जिले के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को यौन शोषण के गंभीर आरोप में पुलिस ने शनिवार देर रात हिरासत में लिया। हजारीबाग की रहने वाली एक महिला की शिकायत पर कोडरमा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शिकायत के अनुसार, महिला इलाज के सिलसिले में डॉ. अनिल कुमार के संपर्क में आई थी। आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर ने उसे अपने विश्वास में लेकर कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सिविल सर्जन को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शिकायतकर्ता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।
सिविल सर्जन के खिलाफ आरोप सामने आने से जिले के स्वास्थ्य विभाग में भी हलचल है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने और आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही हो सकेगी।






