Home » अचानक कसमार पहुंचे हेमंत सोरेन, सड़क का निरीक्षण किया और होटल में खाई पकौड़ी

अचानक कसमार पहुंचे हेमंत सोरेन, सड़क का निरीक्षण किया और होटल में खाई पकौड़ी

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार सुबह पत्नी कल्पना सोरेन के साथ अचानक बोकारो जिले के कसमार पहुंचे। उन्होंने कसमार-बरलंगा मुख्य पथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर उसकी प्रगति का जायजा लिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री कसमार चौक स्थित कुणाल जायसवाल के होटल पहुंचे, जहां उन्होंने आम लोगों के बीच बैठकर पकौड़ी खाई और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उनके अचानक पहुंचने से इलाके में चर्चा शुरू हो गई।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

कसमार-बरलंगा सड़क को स्वर्गीय शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी परियोजना माना जाता है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज का कार्यक्रम एक दिन पहले ही संपन्न हुआ था।

You may also like

Leave a Comment