Home » सुदेश महतो से मिले केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, जनजातीय विकास और उलगुलान फाउंडेशन पर हुई चर्चा

सुदेश महतो से मिले केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, जनजातीय विकास और उलगुलान फाउंडेशन पर हुई चर्चा

by उर्वशी शेखर
0 comments

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने रांची के बुकरू स्थित आवास पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो से मुलाकात की। इस दौरान झारखंड की राजनीतिक स्थिति, जनजातीय कल्याण और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में सुदेश महतो ने भगवान बिरसा मुंडा के विचारों और संघर्ष से प्रेरित उलगुलान फाउंडेशन की गतिविधियों, उद्देश्यों और कार्ययोजना की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी। जुएल ओराम ने फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए भविष्य में केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

मुलाकात के दौरान गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment