Home » रांची में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

रांची में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

by उर्वशी शेखर
0 comments

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बुधवार को होने वाले विसर्जन के दौरान पुलिस, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मुस्तैद रहेंगी। संवेदनशील इलाकों और प्रमुख जलाशयों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

डैम और तालाबों में सुरक्षित विसर्जन के लिए बैरिकेडिंग की गई है। खतरनाक स्थानों पर लोगों की आवाजाही रोकने के साथ गोताखोरों, नावों, एंबुलेंस और मेडिकल टीमों को तैनात किया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए NDRF और SDRF की टीमें भी तैयार रहेंगी।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

जुलूसों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। CCTV और ड्रोन कैमरों से भीड़ पर नजर रखी जाएगी। पुलिस ने पूजा समितियों से निर्धारित नियमों का पालन करने और शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन संपन्न कराने की अपील की है।

प्रशासन ने भड़काऊ गाने बजाने, अफवाह फैलाने, शराब पीकर जुलूस में शामिल होने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। लोगों से सोशल मीडिया पर अपुष्ट सूचनाएं साझा नहीं करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।

You may also like

Leave a Comment