Home » झारखंड हाईकोर्ट के कार्यक्रमों में वकीलों की अनदेखी पर विवाद, बार एसोसिएशन ने CJI को सौंपा ज्ञापन

झारखंड हाईकोर्ट के कार्यक्रमों में वकीलों की अनदेखी पर विवाद, बार एसोसिएशन ने CJI को सौंपा ज्ञापन

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड हाईकोर्ट के आधिकारिक आयोजनों में अधिवक्ताओं को आमंत्रित नहीं किए जाने और निमंत्रण में कथित भेदभाव का मामला सामने आया है। एडवोकेट्स एसोसिएशन के महासचिव नवीन कुमार ने कार्यकारिणी समिति की ओर से मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपकर इस पर आपत्ति जताई है।

ज्ञापन के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को हाईकोर्ट परिसर में सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीशों की मौजूदगी में अधिवक्ताओं की सुविधाओं से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इसमें हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और उसके सदस्यों को आमंत्रित नहीं किया गया। संघ ने इसे अधिवक्ताओं की उपेक्षा बताते हुए नाराजगी जाहिर की है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

होटल बीएनआर चाणक्या में आयोजित स्टेट डिनर के निमंत्रण पर भी सवाल उठाए गए हैं। एसोसिएशन का आरोप है कि कार्यकारिणी समिति के कुछ सदस्यों को ही बुलाया गया, जबकि अधिकांश निर्वाचित प्रतिनिधियों को इससे दूर रखा गया।

संघ ने मुख्य न्यायाधीश से आग्रह किया है कि भविष्य के आधिकारिक और अधिवक्ता कल्याण से जुड़े आयोजनों में सभी सदस्यों को समान रूप से आमंत्रित किया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसी अनदेखी दोहराए जाने पर एसोसिएशन आधिकारिक कार्यक्रमों का बहिष्कार करने को मजबूर होगा।

You may also like

Leave a Comment