Home » BNS की धाराओं से रूबरू हुए BSF के 225 सब-इंस्पेक्टर, पुलिस ने समझाए कानून के दांव-पेच

BNS की धाराओं से रूबरू हुए BSF के 225 सब-इंस्पेक्टर, पुलिस ने समझाए कानून के दांव-पेच

by उर्वशी शेखर
0 comments

हजारीबाग में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के नवनियुक्त सब-इंस्पेक्टरों को आपराधिक कानून और उसकी व्यावहारिक प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिले के 17 थानों में चले इस कार्यक्रम में कुल 225 प्रशिक्षु अधिकारियों ने भाग लिया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने उन्हें भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रावधानों और विभिन्न अपराधों में लागू होने वाली धाराओं की जानकारी दी।

प्रशिक्षण की जिम्मेदारी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारियों को सौंपी गई थी। मुफस्सिल, चरही, इचाक, बरही और चौपारण समेत 17 थानों में आयोजित सत्रों में निरीक्षक और अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को कानून की बारीकियां समझाईं।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

सत्रों में विभिन्न प्रकार के अपराधों के उदाहरणों के जरिए बताया गया कि किस स्थिति में BNS की कौन-सी धारा लागू होती है। इसके साथ ही संबंधित मामलों में अपनाई जाने वाली कानूनी प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। प्रशिक्षण में चरही थाना प्रभारी अजीत कुमार, इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार, चुरचू अंचल निरीक्षक और सदर, बरही व चौपारण थाना प्रभारी समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल रहे।

इस पहल का उद्देश्य BSF के नए अधिकारियों को आपराधिक कानून की ऐसी जानकारी देना था, जिसका उपयोग वे अपने कार्यक्षेत्र में जरूरत के मुताबिक कर सकें।

You may also like

Leave a Comment