Home » आस्था के मंच से नशे पर चोट! काली पूजा स्वागत समिति मां काली की महाआरती से देगी नशामुक्त समाज का संदेश

आस्था के मंच से नशे पर चोट! काली पूजा स्वागत समिति मां काली की महाआरती से देगी नशामुक्त समाज का संदेश

by उर्वशी शेखर
0 comments

रांची के हरमू रोड में इस बार काली पूजा का आयोजन नशे के खिलाफ सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ किया जाएगा। काली पूजा स्वागत समिति ने मां काली की महाआरती को नशामुक्त समाज के अभियान से जोड़ने का फैसला किया है। समिति पिछले तीन वर्षों से इस दिशा में काम कर रही है और इस बार भी शहरवासियों को अभियान से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया है।

समिति ने अभिभावकों से खास तौर पर अपील की है कि वे बच्चों और युवाओं की गतिविधियों पर ध्यान दें और उन्हें नशे की लत से बचाने के लिए जागरूक रहें। समिति के मुताबिक, बीते तीन वर्षों में अवैध नशे के कारोबार और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया है। इसके अलावा, अलग-अलग इलाकों में बैठकें कर लोगों को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

समिति का मानना है कि नशे का प्रभाव किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता। इसकी वजह से परिवारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति प्रभावित होती है। युवाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर भी इसका गंभीर असर पड़ता है। समिति ने पंजाब और जम्मू-कश्मीर का उदाहरण देते हुए नशे की लत को अपराध और हिंसा जैसी समस्याओं से जुड़ा खतरा बताया है।

समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि इस चुनौती से निपटने के लिए केवल कानून और पुलिस कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। परिवारों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना इसी प्रयास का हिस्सा है।

समिति ने रांची के लोगों से महाआरती में शामिल होकर नशामुक्त समाज के संकल्प को मजबूत करने की अपील की है। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों में दीपक प्रकाश मुख्य संरक्षक, अनिल माथुर सचिव और प्रेम वर्मा संस्थापक अध्यक्ष हैं। वहीं, ओम प्रकाश, बबलू उरांव, कुमार कौशलेन्द्र, कुणाल आजमानी और विजय साहू समेत अन्य सदस्य भी अभियान में सक्रिय हैं।

You may also like

Leave a Comment