Home » निशा भगत की मौ*त पर BJP का हेमंत सरकार पर हमला, ED-CBI जांच की मांग

निशा भगत की मौ*त पर BJP का हेमंत सरकार पर हमला, ED-CBI जांच की मांग

by उर्वशी शेखर
0 comments

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की आत्महत्या के मामले में हेमंत सोरेन सरकार को घेरा है। उन्होंने राज्य में कोयला, बालू और पत्थर के अवैध कारोबार को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि माफिया के प्रभाव में प्रशासनिक तंत्र काम कर रहा है।

रणधीर सिंह ने कहा कि निशा भगत अवैध कारोबार और जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती थीं। उनके मुताबिक, प्रशासनिक दबाव और कथित प्रताड़ना के कारण वह आत्महत्या करने को मजबूर हुईं। भाजपा नेता ने मामले की जांच ED और CBI से कराने की मांग की है।

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

सूर्या हांसदा एनकाउंटर का भी उठाया मुद्दा

रणधीर सिंह ने आरोप लगाया कि झामुमो, कांग्रेस और राजद की सरकार में खनिज संपदा की लूट के खिलाफ आवाज उठाने वालों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने संथाल परगना के सूर्या हांसदा एनकाउंटर का जिक्र करते हुए दावा किया कि खनिज संपदा की लूट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उनकी हत्या की गई और इसे मुठभेड़ का रूप दिया गया।

भाजपा नेता ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा और उसे सत्ता से हटाने के लिए आने वाले दिनों में विरोध तेज किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment