Home » धनवार बैंक लूटकांड में पुलिस को बड़ी लीड, 5 करोड़ का सोना-कैश लेकर फरार हुए थे अपराधी

धनवार बैंक लूटकांड में पुलिस को बड़ी लीड, 5 करोड़ का सोना-कैश लेकर फरार हुए थे अपराधी

by उर्वशी शेखर
0 comments

गिरिडीह के राजधनवार स्थित यूको बैंक डकैती कांड में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। एसपी डॉ. बिमल कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार के जमुई, वैशाली और पटना में भी छापेमारी कर रही हैं। हालांकि, अब तक लूटे गए सोने और नकदी की बरामदगी नहीं हो सकी है।

इस बीच बैंक से लूटी गई संपत्ति का कुल मूल्य भी स्पष्ट हो गया है। धनवार थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अपराधी करीब पांच करोड़ रुपये के सोने के जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए थे। बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार गोंड ने FIR में 11.50 लाख रुपये नकद लूटे जाने का उल्लेख किया है। शेष राशि लूटे गए जेवरात के अनुमानित मूल्य से संबंधित है।

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

सात अपराधियों ने दिया था वारदात को अंजाम

5 नवंबर को पांच हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों और ग्राहकों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया था। इसके बाद लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. बिमल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने पीछा शुरू किया। झारखंड-तारा-चुंगलो मार्ग पर पीछा करने के दौरान एक आरोपी पकड़ा गया और दो बाइक जब्त की गईं।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि इस वारदात में कुल सात अपराधी शामिल थे। इनमें पांच बैंक के भीतर और दो बाहर मौजूद थे। गिरोह में बिहार के तीन, गिरिडीह के बेंगाबाद इलाके के दो और देवघर के दो अपराधी शामिल बताए गए हैं। पुलिस अब बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सोने व नकदी की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

गिरिडीह जिले की सबसे बड़ी बैंक डकैती

करीब पांच करोड़ रुपये की इस वारदात को गिरिडीह जिले की अब तक की सबसे बड़ी बैंक लूट माना जा रहा है। इससे पहले जिले में बैंक डकैती की प्रमुख घटनाओं में शामिल रहीं:

तारीख/वर्षबैंक और स्थानलूटी गई राशि
7 जून 2005सेंट्रल बैंक, मकतपुर29.23 लाख
फरवरी 2017यूनियन बैंक, बेंगाबाद28.14 लाख
फरवरी 2011SBI, इसरी बाजार25.75 लाख
नवंबर 2021यूको बैंक, सरिया (केसवारी)7.34 लाख
अगस्त 2016SBI, पचम्बा6.84 लाख
जुलाई 2005क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, राजधनवार6.36 लाख

झारखंड की बड़ी बैंक लूट की घटनाओं में शामिल हुआ धनवार कांड

राज्य में बैंक डकैती की हालिया बड़ी घटनाओं में जमशेदपुर और हजारीबाग के मामले भी शामिल हैं। 24 सितंबर 2026 को जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक से अपराधी 23.80 किलोग्राम सोना और 43 लाख रुपये नकद लूट ले गए थे। लूटे गए सोने का बाजार मूल्य करीब 33.20 करोड़ रुपये बताया गया था।

वहीं, 24 अप्रैल 2026 को हजारीबाग के बरही स्थित बैंक में भी करीब पांच करोड़ रुपये की लूट हुई थी। इसमें 3.9 किलोग्राम सोना और 4.22 लाख रुपये नकद शामिल थे। अब धनवार की घटना ने राज्य में बैंक सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जल्द होगा पूरे मामले का खुलासा : SP

एसपी डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि पुलिस की विशेष टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार काम कर रही है। हर महत्वपूर्ण सूचना पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment