Home » संविधान और मताधिकार के मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष ने नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

संविधान और मताधिकार के मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष ने नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

by उर्वशी शेखर
0 comments

मताधिकार और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर झारखंड कांग्रेस आंदोलन की तैयारी में जुट गई है। पार्टी 26 नवंबर को रांची में ‘वोट रक्षा मार्च’ निकालेगी। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विभिन्न मोर्चों, विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।

यह मार्च कांग्रेस के देशव्यापी ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का हिस्सा होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी संगठनों के प्रमुखों को कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पार्टी की योजना बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर मार्च में व्यापक जनभागीदारी जुटाने की है।

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

मताधिकार की रक्षा को बताया लोकतांत्रिक जिम्मेदारी

बैठक में केशव महतो कमलेश ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है और इसके माध्यम से आम नागरिक अपनी आवाज उठाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मताधिकार की पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस इसे लेकर चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने 26 नवंबर के मार्च को संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा से जुड़ा अभियान बताया।

बैठक में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

बैठक में सोमनाथ मुंडा, कुमार राजा, दयामणि बरला, शांतनु मिश्रा, रियाज अहमद, अजहर पप्पू, मंजूर अंसारी, आदित्य विक्रम जायसवाल, निशांत जायसवाल, आफताब आलम, हृदय आनंद यादव, तपेश्वर नाथ मिश्रा, डॉ. प्रसाद पासवान और शाहबाज अहमद सहित कई कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने 26 नवंबर के मार्च में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर सहमति जताई।

You may also like

Leave a Comment