Wednesday, October 7, 2026
Home » झारखंड कैडर के IPS संजय ए. लाठकर को बड़ी जिम्मेदारी, परमाणु ऊर्जा विभाग में संभालेंगे सुरक्षा की कमान

झारखंड कैडर के IPS संजय ए. लाठकर को बड़ी जिम्मेदारी, परमाणु ऊर्जा विभाग में संभालेंगे सुरक्षा की कमान

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड कैडर के 1995 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी संजय ए. लाठकर को केंद्र सरकार ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें परमाणु ऊर्जा विभाग (Department of Atomic Energy) में महानिदेशक (DG) सुरक्षा के पद पर नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने इस नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, लाठकर अपने नए पद का कार्यभार संभालने की तारीख से 30 सितंबर 2028 तक, यानी उनकी निर्धारित सेवानिवृत्ति की तारीख तक, इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। हालांकि, इससे पहले कोई नया आदेश जारी होने पर व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है।

IG सुरक्षा का पद DG स्तर तक अपग्रेड

संजय ए. लाठकर की नियुक्ति को प्रभावी बनाने के लिए परमाणु ऊर्जा विभाग में IG सुरक्षा के मौजूदा पद को अस्थायी तौर पर DG रैंक तक अपग्रेड किया गया है। पद को पे-मैट्रिक्स के लेवल-14 से बढ़ाकर लेवल-16 किया गया है।

यह अस्थायी उन्नयन अधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी माना जाएगा और निर्धारित अवधि तक लागू रहेगा। आदेश में पद के लिए 25 जुलाई 2028 तक की अवधि का उल्लेख किया गया है, जबकि लाठकर की सेवानिवृत्ति 30 सितंबर 2028 को निर्धारित है।

संजय ए. लाठकर की नई नियुक्ति को परमाणु ऊर्जा विभाग की सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment