Home » रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिलावटी पनीर और हानिकारक रंग वाले छोले नष्ट

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिलावटी पनीर और हानिकारक रंग वाले छोले नष्ट

by उर्वशी शेखर
0 comments

त्योहारों के दौरान मिलावट और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। कांके रोड स्थित कुप्पूस्वामी और चांदनी चौक के पास कावेरी रेस्टोरेंट समेत ऑक्सीजन पार्क के आसपास खाद्य दुकानों की जांच में कई अनियमितताएं मिलीं। विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया है।

कुप्पूस्वामी के किचेन में गंदगी के साथ पनीर में स्टार्च की मिलावट मिली। टीम ने करीब 15 किलो पनीर और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक की 20 बोतलें नष्ट कराईं। वहीं, कावेरी रेस्टोरेंट में कॉकरोच और एक्सपायरी मिठाई मिलने पर कार्रवाई की गई। मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट कर संचालक को नोटिस दिया गया।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

ऑक्सीजन पार्क के पास चाट, पिज्जा, केक और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (MFTL) से की गई। इस दौरान छोले में हानिकारक रंग मिलने पर करीब 10 किलो छोले नष्ट कराए गए। टीम ने पनीर, सॉस और चाट समेत अन्य खाद्य पदार्थों की भी जांच की।

दुकानदारों को स्वच्छता बरतने का निर्देश

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने दुकानदारों को खाद्य सामग्री ढककर रखने तथा तैयार करने और परोसने के दौरान दस्ताने, एप्रन व टोपी पहनने का निर्देश दिया। साथ ही अखबार में खाद्य पदार्थ रखने या लपेटकर बेचने से मना किया गया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार और पवन कुमार के नेतृत्व में चले अभियान में प्रशिक्षु अधिकारी भी शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी और त्योहारों के दौरान जांच जारी रहेगी।

You may also like

Leave a Comment