Home » पलामू में अस्पतालों के प्रचार पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, होर्डिंग-बैनर से डॉक्टरों की तस्वीर हटाने का अल्टीमेटम

पलामू में अस्पतालों के प्रचार पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, होर्डिंग-बैनर से डॉक्टरों की तस्वीर हटाने का अल्टीमेटम

by उर्वशी शेखर
0 comments

पलामू में निजी और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रचार-प्रसार को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। अस्पतालों, नर्सिंग होम और क्लीनिकों को अपने होर्डिंग, बैनर और सूचना पट्ट से डॉक्टरों की व्यक्तिगत तस्वीरें हटाने का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन कार्यालय ने गुरुवार को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए इसके लिए शाम 6 बजे तक की समय-सीमा तय की है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) के 15 नवंबर 2026 के निर्देशों के तहत चिकित्सा संस्थानों के प्रचार माध्यमों पर डॉक्टरों की व्यक्तिगत तस्वीर प्रदर्शित करना नियमों के विरुद्ध है। विभाग का कहना है कि इस संबंध में संस्थानों को पहले भी निर्देशित किया जा चुका है, लेकिन अपेक्षित अनुपालन नहीं होने पर अब अंतिम सूचना जारी की गई है।

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

निर्धारित समय के बाद सिविल सर्जन कार्यालय की टीम विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण करेगी। इस दौरान प्रचार सामग्री की तस्वीरें लेकर अनुपालन रिपोर्ट सीधे MCI को भेजी जाएगी। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले अस्पतालों और क्लीनिकों के संचालकों एवं प्रबंधकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment