मातृवियोग के गहरे दुख के बीच मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा स्थित आवास पर दिवंगत माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के दशकर्म संस्कार से जुड़े पारंपरिक अनुष्ठान संपन्न किए। इस दौरान उन्होंने परिजनों के साथ रीति-रिवाजों और विधि-विधान का श्रद्धापूर्वक पालन किया। मुख्यमंत्री ने परंपरा के अनुरूप भोजन परोसने की रस्म निभाई और अपनी पूजनीय माता को भावपूर्ण स्मरण करते हुए नमन किया। मां के निधन से उपजे गहरे दुख के बीच संपन्न इन धार्मिक अनुष्ठानों में पारिवारिक परंपराओं के प्रति उनकी आस्था, अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव और दिवंगत माता के प्रति अटूट श्रद्धा का भाव झलका।

