झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा का समापन 28 नवंबर को रांची के खेलगांव में होगा। इस मौके पर हेमंत सोरेन सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समारोह में विकास योजनाओं की सौगात देने के साथ विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा।

पखवाड़ा के तहत 17 से 25 नवंबर तक पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके बाद 26 और 27 नवंबर को खेलगांव में राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
वहीं, 26 से 28 नवंबर तक खेलगांव में मेला-सह-प्रदर्शनी भी लगेगी। समापन समारोह के दिन यानी 28 नवंबर को विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जुड़ी परिसंपत्तियां सौंपी जाएंगी।








