Home » सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, शादी के बाद भी कायम रहा रिश्ता; महिला थाने पहुंचा मामला

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, शादी के बाद भी कायम रहा रिश्ता; महिला थाने पहुंचा मामला

by उर्वशी शेखर
0 comments

सोशल मीडिया पर जनवरी 2024 में शुरू हुई दो महिलाओं की दोस्ती प्यार में बदल गई। उत्तर प्रदेश के जालौन और झारखंड के गुमला की रहने वाली दोनों महिलाओं की अलग-अलग युवकों से शादी होने के बाद भी उनका संपर्क बना रहा।

जानकारी के मुताबिक, 22 अक्टूबर 2026 को जालौन निवासी महिला अपनी साथी से मिलने गुमला पहुंची, जिसके बाद पारिवारिक विवाद खड़ा हो गया। दोनों महिलाओं को महिला थाना ले जाया गया। यहां गुमला निवासी महिला ने पति के साथ रहने से इनकार करते हुए दूसरी महिला के साथ जीवन बिताने की इच्छा जताई। दूसरी महिला ने भी साथ रहने की बात कही।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

गुमला निवासी महिला के पति ने महिला थाना में लिखित शिकायत दी है। लोहरदगा महिला थाना प्रभारी विनीता हेंब्रम के अनुसार, पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment