JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में आरोपी रवि शंकर ने रांची सिविल कोर्ट की विशेष CID अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद CID टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही थी।
जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ साक्ष्य सामने आने के बाद अदालत से वारंट लिया गया था। इसके बाद उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। गिरफ्तारी का दबाव बढ़ने के बीच रवि शंकर ने अदालत पहुंचकर सरेंडर किया।

अब रिमांड पर होगी पूछताछ
सरेंडर के बाद अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। CID अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है। एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ के जरिए परीक्षा में कथित गड़बड़ी, अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।