Home » झारखंड-छत्तीसगढ़ पुलिस की समन्वय बैठक, नक्सल गतिविधियों और तस्करी पर रोक लगाने की रणनीति तैयार

झारखंड-छत्तीसगढ़ पुलिस की समन्वय बैठक, नक्सल गतिविधियों और तस्करी पर रोक लगाने की रणनीति तैयार

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा पर आपराधिक गतिविधियों, नक्सली गतिविधियों और अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए दोनों राज्यों की पुलिस ने समन्वय बढ़ाने पर सहमति जताई है। इस संबंध में लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना परिसर में अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक की संयुक्त अध्यक्षता महुआडांड़ की एसडीपीओ पूजा कुमारी और छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी के डीएसपी ने की। इसमें कुसमी, करौंधा और सामरी थानों के प्रभारी समेत दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारी शामिल हुए। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों और तस्करों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की रणनीति पर चर्चा की गई।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

संयुक्त अभियान और निगरानी

बैठक में संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित खुफिया सूचनाओं का तेजी से आदान-प्रदान करने पर सहमति बनी। आवश्यकता पड़ने पर दोनों राज्यों की पुलिस संयुक्त तलाशी और नक्सल विरोधी अभियान चलाएगी, ताकि अपराधियों की सीमा पार आवाजाही पर निगरानी रखी जा सके।

सीमावर्ती जंगलों और दुर्गम इलाकों में नक्सली गतिविधियों की निगरानी बढ़ाने के साथ लकड़ी, मवेशियों, अवैध हथियारों और प्रतिबंधित सामान की तस्करी रोकने पर भी चर्चा हुई। इसके लिए संवेदनशील मार्गों पर गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच करने की योजना बनाई गई।

दोनों राज्यों की पुलिस के बीच समन्वय के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के उपायों को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

You may also like

Leave a Comment