Home » परीक्षा गड़बड़ी मामले में फरार शिक्षक की मुश्किलें बढ़ी, CID ने घर पर चस्पा किया इश्तेहार

परीक्षा गड़बड़ी मामले में फरार शिक्षक की मुश्किलें बढ़ी, CID ने घर पर चस्पा किया इश्तेहार

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के मामले में आरोपी शिक्षक संतोष कुमार सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। लगातार फरार रहने पर CID और पलामू पुलिस की टीम ने मेदिनीनगर के हमीदगंज स्थित बीएन कॉलेज इलाके में उनके आवास पर इश्तेहार चस्पा किया है। पुलिस और जांच एजेंसियां उनकी तलाश में जुटी हैं।

इससे पहले आरोपी के घर पर की गई छापेमारी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और JSSC CGL परीक्षा से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए थे। जांच एजेंसियां इन सामग्रियों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही हैं।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

तीन से अधिक बार छापेमारी, फिर भी गिरफ्त से बाहर

मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि आरोपी के आवास पर CID की टीम ने इश्तेहार लगाया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

जानकारी के अनुसार, CID ने पहली बार 3 अगस्त को संतोष कुमार सिंह के घर पर छापेमारी की थी। इसके बाद 12 अगस्त को दोबारा तलाशी ली गई। गिरफ्तारी के लिए पुलिस और CID की टीमें अब तक तीन से अधिक बार दबिश दे चुकी हैं, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका है।

You may also like

Leave a Comment