रांची: लालपुर थाना क्षेत्र से 12 वर्षीय बच्चे के लापता होने की खबर सामने आई है। लापता बच्चे की पहचान सुमित कुमार साह के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, सुमित 30 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे बिना किसी को बताए हॉस्टल से कहीं चला गया।
बच्चे के हॉस्टल से जाने के बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों और परिचित लोगों से पूछताछ कर उसकी तलाश की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद सुमित का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद मामले की सूचना लालपुर थाना, रांची को दी गई है।

लापता बच्चे का हुलिया
- नाम: सुमित कुमार साह
- उम्र: लगभग 12 वर्ष
- लंबाई: करीब 4 फीट
- रंग: सांवला
- कपड़े: हरे रंग की टी-शर्ट और ब्लू पैंट
- चप्पल: सफेद रंग की
लोगों से मदद की अपील
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को सुमित कुमार साह के बारे में कोई जानकारी मिलती है या बच्चा कहीं दिखाई देता है, तो तत्काल उसके परिजनों अथवा नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।