Tuesday, October 6, 2026
Home » पटना में छात्रा से बदसलूकी के बाद मारपीट, CCTV में कैद हुए दोनों संदिग्ध

पटना में छात्रा से बदसलूकी के बाद मारपीट, CCTV में कैद हुए दोनों संदिग्ध

by उर्वशी शेखर
0 comments

पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र में सोमवार शाम कोचिंग से लौट रही 10वीं की छात्रा से कथित छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया। बरकत खां का अखाड़ा के पास हुई घटना के बाद छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। CCTV फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, छात्रा अपनी दो सहेलियों के साथ घर लौट रही थी, तभी दो युवकों ने कथित तौर पर उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट की गई। शोर सुनकर स्थानीय लोगों के पहुंचने पर दोनों युवक भाग गए। एएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि छात्रा और उसकी सहेलियों ने भी फुटेज में दोनों की पहचान की है।

नाबालिग से यौन शोषण मामले में तीन गिरफ्तार

शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के एक अन्य मामले में पुलिस ने नाबालिग छात्रा से कथित यौन शोषण के आरोप में मुख्य आरोपी बॉबी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बॉबी को रामकृष्णानगर से पकड़ा गया, जबकि होटल संचालक जितेंद्र कुमार और दिनेश कुमार को भी मामले में उनकी कथित भूमिका सामने आने के बाद गिरफ्तार किया गया। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस की जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment