Home » जमशेदपुर एयरपोर्ट से उड़ानें बंद, सुरक्षा में लगे 75 पुलिसकर्मियों को मुख्यालय बुलाने का आदेश

जमशेदपुर एयरपोर्ट से उड़ानें बंद, सुरक्षा में लगे 75 पुलिसकर्मियों को मुख्यालय बुलाने का आदेश

by उर्वशी शेखर
0 comments

सोनारी हवाई अड्डे से व्यावसायिक उड़ानों का परिचालन स्थायी रूप से बंद होने के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। झारखंड विशेष शाखा, रांची की ओर से जारी आदेश के तहत एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात 75 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वापस बुलाने का निर्णय लिया गया है। ये सभी कर्मी अब रांची स्थित विशेष शाखा मुख्यालय में योगदान देंगे।

आदेश के मुताबिक, संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को 13 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक रांची मुख्यालय में उपस्थित होकर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। सोनारी एयरपोर्ट से इंडिया वन एयर की व्यावसायिक उड़ानें बंद होने के बाद यह कदम उठाया गया है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

सुरक्षा उपकरण लौटाने और प्रभार सौंपने का निर्देश

विशेष शाखा ने जमशेदपुर में तैनात डीएसपी को सभी पुलिसकर्मियों की निर्धारित समय पर रांची में उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही, एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराए गए सभी उपकरण संबंधित विभाग को वापस करने का निर्देश दिया गया है।

वहीं, सोनारी एयरपोर्ट के मुख्य विमानन सुरक्षा अधिकारी (सीएएसओ) को सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित प्रभार नियमानुसार सौंपने की प्रक्रिया पूरी कराने को कहा गया है। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने का निर्देश दिया है।

उड़ान सेवाएं स्थायी रूप से बंद होने के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने का यह फैसला लिया गया है।

You may also like

Leave a Comment