Home » रांची : कृषि पदाधिकारी के घर हथियारबंद अपराधियों का धावा, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट

रांची : कृषि पदाधिकारी के घर हथियारबंद अपराधियों का धावा, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट

by उर्वशी शेखर
0 comments

रांची के कांके थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने कृषि विभाग के पदाधिकारी रामाशंकर प्रसाद के आवास पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को हथियारों के दम पर बंधक बनाया और घर से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, अपराधियों के पास पिस्तौल और धारदार हथियार थे। घर में घुसने के बाद उन्होंने परिवार को अपने कब्जे में ले लिया और कीमती सामान की तलाश में कमरों की तलाशी ली। इस दौरान अलमारी में रखे आभूषण और नकदी समेटकर मौके से भाग निकले।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

घटना की सूचना मिलने के बाद कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अपराधियों की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल, लूटे गए सामान की कुल कीमत और आरोपियों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

You may also like

Leave a Comment