Home » दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उदयभानु चिब समेत कई नेता हिरासत में

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उदयभानु चिब समेत कई नेता हिरासत में

by उर्वशी शेखर
0 comments

दिल्ली के कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित तिरंगा मार्च से पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग थाने के बाहर धरना दे रहे युवा कांग्रेस और NSUI के नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब और NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने कड़ी नाराजगी जताई है।

महिला कार्यकर्ताओं से कथित मारपीट पर FIR की मांग

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और संगठन के कई कार्यकर्ता पूरी रात संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी मांग थी कि दो दिन पहले पुलिस की बस में संगठन की महिला कार्यकर्ताओं आथिरा और रितु के साथ कथित मारपीट के मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस मामले में कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें थाने के बाहर धरना देना पड़ा। शुक्रवार सुबह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाते हुए हिरासत में ले लिया। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई। कांग्रेस सांसद जेबी माथुर और CPI नेता एनी राजा भी मामले को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचीं।

तिरंगा मार्च से पहले छावनी में तब्दील कनॉट प्लेस

CJP के तिरंगा मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस और उसके आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सेंट्रल पार्क को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। पार्क के सभी प्रवेश द्वारों पर बैरिकेड लगाए गए हैं, जबकि मेट्रो के गेटों पर CRPF के जवानों की तैनाती की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 6,000 पुलिसकर्मियों के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की गई है। प्रशासन का उद्देश्य मार्च के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकना है।

ट्रैफिक को लेकर पुलिस की विशेष एडवाइजरी

सुरक्षा इंतजामों के बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों को यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी है। कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए लोगों से घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी देखने को कहा गया है।

पुलिस ने यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने और संभव हो तो निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। जरूरत के मुताबिक, यातायात को दूसरे मार्गों पर मोड़ा भी जा सकता है।

तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई, विपक्षी कार्यकर्ताओं का विरोध और राजधानी में बढ़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

You may also like

Leave a Comment