Home » राहुल गांधी का PM मोदी, अमित शाह और चुनाव आयुक्त पर हमला, बोले- वोट चोरी के आरोप पर केस करने से क्यों डर रही सरकार?

राहुल गांधी का PM मोदी, अमित शाह और चुनाव आयुक्त पर हमला, बोले- वोट चोरी के आरोप पर केस करने से क्यों डर रही सरकार?

by उर्वशी शेखर
0 comments

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गोवा में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को दोहराते हुए दावा किया कि इन मुद्दों पर उनके खिलाफ नया मानहानि का मुकदमा दर्ज करने से सरकार बच रही है।

मडगांव के क्रिकेट क्लब मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को अंजाम देने, उनका संचालन करने और राजनीतिक स्तर पर योजना बनाने में इन नेताओं की भूमिका है। उन्होंने कहा कि वह पहले से ही 45 से अधिक मानहानि के मामलों का सामना कर रहे हैं, लेकिन वोट चोरी के आरोपों पर अब तक कोई नया मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। उनके मुताबिक, अदालत में मामला पहुंचने पर कानूनी प्रक्रिया के जरिए कई सवाल उठ सकते हैं।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

‘संविधान की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी’

राहुल गांधी ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सहित केंद्र के शीर्ष नेतृत्व पर दबाव होने का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस कथित चुनावी अनियमितताओं का जवाब मांगेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी संविधान की भावना पर हमला है और उनकी पार्टी इसे स्वीकार नहीं करेगी। हालांकि, ये राहुल गांधी के राजनीतिक आरोप हैं।

गोवा सरकार पर भी साधा निशानाराज्य की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी ने गोवा में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार व्यापक है और गोवा को इसका उदाहरण बना दिया गया है।

राहुल गांधी गोवा में कांग्रेस की ‘गोय राखण यात्रा’ (गोवा बचाओ यात्रा) के समापन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। डाबोलिम हवाई अड्डे से मडगांव पहुंचने के बाद उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ करीब दो किलोमीटर पैदल यात्रा की। इस दौरान गोवा कांग्रेस प्रभारी माणिक राव ठाकरे, सह प्रभारी डॉ. अंजलि निंबालकर, विधानसभा में विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment