Home » NDA से बदले जगन रेड्डी के तेवर! चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर जताया अफसोस

NDA से बदले जगन रेड्डी के तेवर! चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर जताया अफसोस

by उर्वशी शेखर
0 comments

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) प्रमुख वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में केंद्र सरकार का समर्थन करने के अपने पुराने फैसले पर अफसोस जताया है। उन्होंने चयन समिति में भारत के मुख्य न्यायाधीश को शामिल करने की मांग करते हुए चुनावी व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाईएसआरसीपी और वामपंथी दलों के बीच तालमेल की संभावनाएं तलाशने के लिए बातचीत चल रही है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। जगन रेड्डी की पार्टी पहले कई अहम मुद्दों पर एनडीए सरकार का समर्थन कर चुकी है, लेकिन अब उसका जोर चुनावी निष्पक्षता और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों पर है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

वाईएसआरसीपी ने आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार पर राज्य चुनाव आयोग का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया है। वहीं, पार्टी सांसद पीवी मिधुन रेड्डी की सुरक्षा को लेकर भी विवाद जारी है। दूसरी ओर, टीडीपी ने मिधुन रेड्डी पर स्थानीय चुनाव के दौरान भीड़ को आगजनी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

जगन रेड्डी ने भाजपा नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई से चुनावी व्यवस्था की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में हार के बाद उनके बदले रुख को नई राजनीतिक रणनीति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, एनडीए से दूरी या नए गठबंधन को लेकर पार्टी ने अभी कोई औपचारिक फैसला घोषित नहीं किया है।

हैदराबाद से विश्वनाथ देहाती की रिपोर्ट

You may also like

Leave a Comment