Home » नेमरा पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, हेमंत सोरेन से की मुलाकात

नेमरा पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, हेमंत सोरेन से की मुलाकात

by उर्वशी शेखर
0 comments

पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

मंत्री के साथ पूर्व विधायक बबीता देवी, बोरोबिंग की मुखिया बसंती देवी और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंत्री ने कहा कि उन्होंने सादगी और संघर्ष के साथ जीवन व्यतीत किया। गुरुजी शिबू सोरेन के संघर्ष के दौर में परिवार को संभालने में उनका अहम योगदान रहा।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

गौरतलब है कि रूपी सोरेन का निधन 7 अक्टूबर को रांची के हिल व्यू अस्पताल में हुआ था। उनका अंतिम संस्कार नेमरा स्थित पैतृक गांव में किया गया था।

You may also like

Leave a Comment