लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, RSS और कई प्रमुख पदाधिकारियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह एक दशक से अधिक समय से इनका विरोध कर रहे हैं और संविधान की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, RSS प्रमुख मोहन भागवत, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि वे अब राजनीतिक दबाव में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए गिरफ्तारियां करे या पुलिस बल बढ़ाए, विपक्ष पीछे नहीं हटेगा।
कांग्रेस नेता ने युवाओं से आंदोलन जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि उनकी पार्टी संविधान और जनता की आवाज की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी है।
भाजपा का पलटवार
राहुल के बयान पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को आपातकाल के मुद्दे पर बोलने से पहले अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल को याद करना चाहिए। प्रसाद ने दावा किया कि देश की जनता अराजकता को नकार चुकी है।
हैदराबाद से विश्वनाथ देहाती की रिपोर्ट






