Home » हैदराबाद में वोटर लिस्ट से नाम हटाने की कथित साजिश? बूथ एजेंट पर FIR

हैदराबाद में वोटर लिस्ट से नाम हटाने की कथित साजिश? बूथ एजेंट पर FIR

by उर्वशी शेखर
0 comments

तेलंगाना के मुशीराबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए कथित तौर पर फर्जी फॉर्म-7 जमा करने का मामला सामने आया है। भाजपा बूथ लेवल एजेंट एस. बालचंदर के खिलाफ करीब 30-31 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में FIR दर्ज की गई है।

जांच में सामने आया कि संबंधित मतदाताओं के नाम और वोटर आईडी नंबर पहले से ही फॉर्म पर छपे थे। सत्यापन में ये मतदाता अपने पते पर रहते पाए गए।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

कांग्रेस और AIMIM ने इसे मतदाताओं को निशाना बनाने की कथित साजिश बताते हुए SIT जांच की मांग की है। जुबली हिल्स, गोशामहल, कारवां और चारमीनार समेत अन्य क्षेत्रों में भी संदिग्ध आवेदन जमा होने की खबरें हैं।

तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. सुदर्शन रेड्डी ने फर्जी जानकारी देकर आवेदन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब इन आवेदनों के पीछे संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment